डुमरांव: बलिया: NH 922 से जुड़ेगा, 80 किमी की यात्रा 24 किमी में होगी पूरी, ₹288 करोड़ की परियोजना शुरू
Dumraon, Buxar | May 10, 2026 उत्तर प्रदेश के जनेश्वर मिश्रा सेतु को चक्की और डुमरी के रास्ते एनएच-922 से जोड़ने की परियोजना अब धरातल पर आकार लेने लगी है। अगस्त 2025 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण की दिशा में तेजी देखी जा रही है। करीब 288.46 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कई मौजों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।