हज़ारीबाग: ज़िला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा के बारे में वीडियो के ज़रिए जागरूकता फैला रहा है
सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत हजारीबाग जिले प्रत्येक दिन विभिन्न प्रकार के जागरूकता संबंधी गतिविधियां की जा रही है | इसी कड़ी में जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती के पहल पर नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रथ के माध्यम से दूर दराज के इलाकों तक एलईडी वैन के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी वीडीओ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।