हज़ारीबाग: अन्नदा महाविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ समापन
अन्नदा महाविद्यालय,हजारीबाग में 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया। छात्र-छात्राओं में राष्ट्र प्रेम की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामाजिक विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधि समिति, लिटरेरी सोसायटी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन.