बांका: बांका में नए एसपी अमितेश कुमार ने संभाला पदभार, पुलिस पदाधिकारी के साथ किया बैठक
Banka, Banka | Jun 23, 2026 बांका जिले में पुलिस प्रशासन को नई दिशा देने के उद्देश्य से मंगलवार की सुबह नए एसपी अमितेश कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। सुबह करीब 10:00 बजे समाहरणालय परिसर में उन्हें सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसमें पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।