एम्स भोपाल के इमरजेंसी विभाग की एक महिला डॉक्टर ने घर पर बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगाकर सुसाइड अटेम्प्ट किया। इंजेक्शन लगने के बाद उनकी पल्स रेट और हार्टबीट लगातार गिरती गई। इसी दौरान घर पर मौजूद उनके पति तुरंत उन्हें एम्स की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां साथ काम करने वाले डॉक्टर ने तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की और उन्हें रिवाइव किया|