रविवार दोपहर 1 बजे सूरजपुर स्थित साधुराम सेवा कुंज में 'हरिभूमि आईएनएच जिला संवाद 2026' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाडे एवं सांसद चिंतामणि महाराज की विशेष सहभागिता रही।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और मीडिया साथियों के साथ जिले के समग्र विकास, जनसमस्याओं तथा भावी योजनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की गई।