मानिकपुर: चित्रकूट: मानिकपुर में अकीदत के साथ निकला ताज़िया जुलूस, हज़रत इमाम हसन-हुसैन की शहादत को किया गया ख़िराज-ए-अकीदत
चित्रकूट: मानिकपुर में मोहर्रम पर नूरी मस्जिद और शास्त्री नगर से शुक्रवार दोपहर 3 बजे ताज़िया जुलूस निकला। रेलवे स्टेशन पर शाम 7:30 बजे ताज़ियों का मिलाप हुआ, जिसके बाद जुलूस विभिन्न वार्डों से होते हुए कर्बला रवाना हुआ। हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम जसीम अहमद, तहसीलदार और भारी पुलिस बल तैनात रहा है।