मुज़फ्फरनगर: सदर तहसील में भाकियू तोमर के कार्यकर्ता ने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की।
जनपद मुजफ्फरनगर की मेरठ रोड स्थित सदर तहसील में आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के द्वारा एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया गया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता अरुण कश्यप के द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की गई । उसने कहा कि वह विगत दिनों एसडीएम कार्यालय आया था लेकिन चपरासी ने उसके साथ अभद्रता की। जिस कारण यह कदम उठाया।