मुज़फ्फरनगर: सदर तहसील में आयोजित किया गया समाधान दिवस, नायाब तहसीलदार मनोज सिंह ने सुनी जनसमस्याएं।
जनपद मुजफ्फरनगर मेरठ रोड स्थित सदर तहसील में आज मंगलवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमे नायाब तहसीलदार मनोज सिंह ने समस्याएं सुनी।प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को शासन के दिशा निर्देश पर प्रत्येक तहसील में समाधान दिवस आयोजित किया जाता है इस बार शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन नहीं किया गया था।