मुज़फ्फरनगर: डीएम कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मचारियों ने किया डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी का विरोध।
मुजफ्फरनगर शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने वाली कंपनी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया। कहा कि पूर्व में कई कंपनियों सफाई कर्मचारियों को नौकरी पर रख उनके वेतन का रुपए लेकर फरार हो चुकी है। चेतावनी दी कि यदि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कंपनी के वाहन शहर की गलियों में जाएंगे तो उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे।