मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड स्थित त्यागी, ब्राह्मण समाज ने प्रेस वार्ता कर कहा लोकसभा चुनाव में होगा भाजपा का बहिष्कार।
जनपद मुजफ्फरनगर की रुड़की रोड स्थित आनंदपुरी पेट्रोल पंप के सामने आज मंगलवार को त्यागी, ब्राह्मण समाज के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में त्यागी, ब्राह्मण समाज भाजपा का बहिष्कार करेगा और अपना ही निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरेगा।