ठेठईटांगर: मंगलवार शाम 5 बजे: प्रखंड कार्यालय स्थित धुमकुड़िया भवन में आदिवासी संस्कृति एवं कला के संरक्षण हेतु मांदर व नगाड़ा का वितरण किया गया। जिला परिषद सदस्य अजय एक्का, प्रमुख बिपिन मिंज व अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को वाद्य यंत्र सौंपे। वक्ताओं ने नई पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने पर बल दिया।