लोहरदगा: कुजरा पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर से वृद्ध घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
कुजरा पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटना कुजरा बाजार जाने के क्रम में पिकअप वैन संख्या जेएच01एफ एक्स 6017 ने वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी और मौके पर से फरार हो गया। घटना की सूचना के पश्चात घायल के परिजनों ने घायल को शुक्रवार शाम 5:00 सदर अस्पताल में भर्ती कराया है घायल की पहचान हिरही गांव निवासी स्वर्गीय मातवर अंसारी के पुत्र इस्माइल अंसारी के रूप में हुई है।