चूरू: कब्रिस्तान के दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये चोरी, कोतवाली थाने में की गई शिकायत
Churu, Churu | Jul 3, 2026 चूरू शहर के वार्ड संख्या 51 स्थित मोहल्ला लुहारान में लुहारों के कब्रिस्तान के बाहर रखे दानपात्र (गल्ले) का ताला तोड़कर उसमें रखी जनसहयोग राशि चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।