राजातालाब: भरथरा तिराहे के पास अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से मची सनसनी
भरथरा तिराहे के पास अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा तिराहे के पास रविवार सुबह लगभग 06 बजे एक तकरीबन 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद लोहता थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।