चूरू: चूरू पुलिस बेड़े में फेरबदल, एसपी जय यादव ने 7 थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त किए
Churu, Churu | Sep 23, 2025 चूरू एसपी जय यादव ने जिले के सात थानों में अस्थायी रूप से नए थानाधिकारियों का प्रभार सौंपा हैं। वर्ष 2022-23 में चयनित पुलिस निरीक्षक के पीसीसी ट्रेनिंग पर जाने के कारण यहां 7 थानों में रिक्त पदों के चलते यह कदम उठाया गया है। एसपी जय यादव से मिली जानकारी के मुताबिक साइबर थाना चूरू के थाना अधिकारी मुकुट बिहारी मीणा को बीदासर थाने का प्रभारी बनाया है।