भीलवाड़ा: भीलवाड़ा रेलवे सिटी फाटक 24 मई सुबह 8 बजे से 30 मई तक मरम्मत कार्य के चलते 7 दिन तक बंद रहेगा
भीलवाड़ा। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले भीलवाड़ा सिटी फाटक पर आगामी सात दिनों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेलखंड पर स्थित समपार फाटक संख्या 68 पर रेलवे द्वारा आवश्यक मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाना है। इसके चलते 24 मई 2026 रविवार सुबह 8 बजे से 30 मई 2026 तक फाटक 24 घंटे बंद रहेगा।