महोबा: नए प्राइवेट बस स्टैंड के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 16, 2026 अतरार माफ गांव निवासी 55 वर्षीय भग्गू अपने 22 वर्षीय पुत्र जगदीश के साथ बाइक में सवार होकर महोबा से अपने गांव लौट रहे थे। तभी नए प्राइवेट बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल पिता पुत्र का उपचार किया जा रहा है।