खैरथल: खैरथल में घर बुलाकर महिला और उसकी सास पर किया हमला, सिर में गंभीर चोटें आईं, आभूषण छीनने का भी आरोप
खैरथल के कुठली मोहल्ला क्षेत्र में एक महिला और उसकी सास के साथ मारपीट की गई है। इस घटना में महिला को सिर में गंभीर चोटें आई है और आभूषण छीनने का भी आरोप है। मंगलवार दोपहर 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर खैरथल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस्माइलपुर निवासी अनीता पत्नी विक्रम ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।