जयपुर: केंद्र सरकार के 'नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम' को लेकर जयपुर में पूरे देश के साथ निकाली गई स्कूटी रैली
Jaipur, Jaipur | Apr 14, 2026 केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित "नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम" को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है जयपुर भी इससे अछूता नहीं रहा महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देने वाले इस ऐतिहासिक कदम के समर्थन में गुलाबी नगरी की सड़कों पर जोश और जागरूकता की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। महिलाओं ने स्कूटी और बाइक रैली निकालकर अपनी एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।