लोहरदगा: लोहरदगा में रेल लाइन पर युवक-युवती के शव बरामद, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
लोहरदगा में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। किस्को प्रखंड के जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत खरचा गांव स्थित रेलवे लाइन से पुलिस ने एक युवक और एक युवती के क्षत-विक्षत शव बरामद किए। यह स्थान लोहरदगा और लातेहार जिले की सीमा पर स्थित रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के पास बताया जा रहा है।