लखीमपुर: प्रतापपुर गांव में जमीन के विवाद में युवक की हुई मौत, पुत्र ने मामा पर पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप
लखीमपुर खीरी के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित प्रतापपुर गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र कमलेश ने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरोप लगाया कि मृतक के सालों से जमीन को लेकर विवाद हुआ था जहां मृतक के पुत्र ने मां पर पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप।