बीसलपुर: मनकापुर गांव में जगह के विवाद के चलते महिला व उसकी सास को तीन लोगों ने मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी जावित्री देवी ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि उसके चचिया ससुर ने उसकी सास धन देवी को अपनी जगह दी थी। उस जगह में दीपक,उसकी पत्नी ममता देवी व अक्कू जबरन अपनी जगह निकाल रहे हैं। जिसका विरोध पीड़िता ने किया तो उक्त लोगों ने उसे व उसकी सास के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।