बीसलपुर: नांद पुरबा गांव के पास रोडवेज़ बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया जप्ती निवासी सोनू पुत्र सीताराम कई सालों से अपनी ननिहाल बिलसंडा क्षेत्र के गांव नांद पुरवा में रहता था। गुरुवार दोपहर को सोनू अपनी दवा लेने बाइक से पड़ोसी गांव भीकमपुर जा रहा था तभी रोडवेज़ बस ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी।