बीसलपुर: महिला आयोग के आदेश पर छात्रा के साथ धोखाधड़ी से शादी करने का युवक सहित 4 लोगों पर बीसलपुर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के आदेश पर बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में युवती ने कहा कि वह एक डिग्री कॉलेज की छात्रा है। विगत 1 फरवरी 2022 को गांव का ही विनोद कुमार उर्फ अंश कश्यप छात्रवृत्ति का फार्म भरवाने के लिए उसे बिलसंडा लेकर गया था। प्रसाद में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इसी दौरान युवक ने उसका फोटो खींचकर फेसबुक पर डालकर उसे बदनाम किया।