बनमनखी अनुमंडल के जानकी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लादुगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित ऋषि देव टोला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान संजय ऋषि देव की लगभग 40 वर्षीय पत्नी छेदनी देवी के रूप में की गई है।