तिलौथू: तिलौथू में लड़की खरीद-फरोख्त के आरोप में दो महिला गुटों के बीच झड़प, पुलिस जांच में जुटी
लड़की खरीद-फरोख्त के आरोप में दो महिला गुटों में झड़प, पुलिस जांच में जुटी रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा मोड़ के समीप मंगलवार की शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब महिलाओं के दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद से आई कुछ महिलाओं ने स्थानीय क्षेत्र की एक महिला पर लड़की की खरीद-फरोख्त का गंभीर आरोप लगाया।