बक्सर: पिता की हत्या का आरोपी बेटा बबलू ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण भेजा गया जेल
Buxar, Buxar | Jun 24, 2026 बक्सर कोर्ट में बुधवार को सनसनीखेज वारदात का आरोपी बेटा खुद सरेंडर करने पहुंचा। डुमराव थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव निवासी शेषनाथ तिवारी उर्फ बबलू ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे तुरंत न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।