पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र में घर से फरार किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद परिवार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।