कोरबा: कुसमुंडा खदान में भूविस्थापितों का हल्ला बोल प्रदर्शन, 5 घंटे तक थमे मशीनों के पहिए, प्रबंधन आया बैकफुट पर
Korba, Korba | May 7, 2026 SECL की कुसमुंडा खदान में भूविस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया.पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे से प्रदर्शनकारियों ने खदान में कोयला खनन और परिवहन कार्य में लगी मशीनों को रोक दिया पांच घंटे तक चले इस चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन के बाद प्रबंधन द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया गया.