बाड़ी: कुल्हड़-सकोरा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, संकरा रास्ता होने से दमकल नहीं पहुंच सकी
Bari, Dholpur | Apr 11, 2026 बाड़ी शहर के गुमट एरिया स्थित रानपुर रोड करमपुरा में एक कुल्हड़-सकोरा फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की शुरुआत भट्टी के तेल टैंकर से हुई, जिसके बाद यह पूरी फैक्ट्री में फैल गई। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। अंबिका क्रोकरी फैक्ट्री के मालिक कृष्ण मुरारी कुशवाहा ने बताया कि उनकी रानपुर रोड करमपुरा स्थित कुलड़-सकोरा फैक्ट्री में श