बरेली: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान: योगी सरकार की कानून-व्यवस्था की तारीफ, कहा- अखिलेश होते तो दंगे हो जाते
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने 10 दिनों तक चले मोहर्रम के कार्यक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में ताज़िया और अलमों के जुलूस परंपरागत तरीके से शांतिपूर्वक संपन्न हुए और कहीं भी पेड़ काटने या बिजली के तार हटा