बरहट: गुगुलडीह नदी से बरामद शव की हुई पहचान, डूबने से मौत की आशंका
Barhat, Jamui | May 9, 2026 बरहट थाना क्षेत्र के गुंगुलडीह नदी घाट से शुक्रवार देर शाम बरामद अज्ञात शव की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के बघमा गांव निवासी 65 वर्षीय गुही यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने शनिवार को 4 बजे बताया कि बुधवार को गुही यादव गांव के पास नदी किनारे शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से उनके गहरे पानी में डूब जाने की आशंका जताई जा रही है।