जयपुर: जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने मां-बेटे को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, ड्राइवर फरार
Jaipur, Jaipur | Jun 16, 2026 जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। SHO उदय सिंह यादव ने बताया कि नींदड़ मोड़ पर चौमूं से जयपुर की ओर जा रहे सीमेंट से भरे ओवरस्पीड ट्रेलर ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।