फिरोज़ाबाद: डाक बंगला मस्जिद के पास बाइक में लगी आग, घटना से मचा हड़कंप, लाइव वीडियो आया सामने
फ़िरोज़ाबाद में बर्निग बाइक का लाइव वीडियो शोसल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है। घटना है फ़िरोज़ाबाद शहर के थाना रसूलपुर क्षेत्र के डाक बंगला मस्जिद के पास की है। खड़ी बाइक अचानक धुँ धुँ कर जलने लगी। घटना के बाद मोके पर भीड़ इकट्ठी हो गयी। और आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी बेकाबू थी। फायर बिग्रेड की टीम पहुंचने पहले ही बाइक जलकर स्वाहा हो गयी।