जयपुर: RCA ने भरतपुर जिला क्रिकेट संघ को सस्पेंड किया, गतिविधियां अब सीधे निगरानी में होंगी
Jaipur, Jaipur | Jun 9, 2026 जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने भरतपुर जिला क्रिकेट संघ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। RCA ने संघ की प्रशासनिक और क्रिकेट संबंधी शक्तियां सीज कर दी हैं। अब भरतपुर में क्रिकेट गतिविधियों का संचालन सीधे RCA की निगरानी में होगा।