पीलीभीत: हिटोटा टोल कर्मियों की बदसलूकी पर भड़की भाकियू भानू, घंटों टोल किया फ्री
सेहरामऊ खुटार बार्डर पर स्थित हिटोटा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन भानू के तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खान के साथ टोल कर्मियों द्वारा अभद्रता किए जाने पर किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही भाकियू भानू के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी, मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा और अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में किसानों के साथ टोल प्लाजा पहुंच गए।