फुलवरिया: अहिरौली गांव में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 5 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश जारी
श्रीपुर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बीती देर रात करीब 9 बजे बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अहिरौली गांव में एक युवक को 5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार युवक अहिरौली गांव निवासी रामाशीष यादव का पुत्र प्रदीप कुमार बताया जा रहा है।