सवायजपुर: मलिकापुर में ग्राम बस्ती संपर्क अभियान के तहत भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान, लाभार्थियों से किया संवाद
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा चलाए जा रहे ग्राम बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अनंगपुर मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत शक्ति केंद्र मलिकापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।