शुक्रवार को करीब 3:00 बजे देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के नगर पीपलरावा के कंजर समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे व कलेक्टर ऋतुराज सिंह को एक आवेदन पत्र सोप कर मदद की गुहार लगाई है। दरसहल समाज के लोगों का आरोप है कि उनको पट्टे में दी गई करीब 17 बीघा जमीन पर गांव के अन्य लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है।