शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। दांगी मोहल्ले की बड़ी चोरी के खुलासे के अभी तीन दिन भी नहीं बीते थे कि शनिवार दोपहर 3 बजे ज्योति नगर में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। चोरों ने एमपीईबी के दिवंगत कर्मचारी सतीश जोशी के सूने मकान को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। पीड़ित परिवार रतलाम गया हुआ था ।