गुलाना: गुलाना में पेट्रोल किल्लत की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने आपूर्ति सामान्य बताई
गुलाना में पेट्रोल की किल्लत की अफवाह फैलने के बाद मंगलवार देर रात से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे। हालांकि, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर में पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है और स्थिति सामान्य है। गुलाना के पेट्रोल पंप पर भी गुरुवार को शाम 4 बजे भी भीड़ देखी गई।