बरेली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मुजाहिद को किया गया गिरफ्तार, थाने में लंगड़ाते हुए मांगी माफी का वीडियो हुआ वायरल
बहेड़ी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी मुजाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिंदू संगठन की शिकायत पर सुबह होटल से हिरासत में लिए गए आरोपी पर अब पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी के बाद थाने का एक वीडियो वायरल है, जिसमें मुजाहिद लंगड़ाते हुए माफी मांगता दिखाई दे रहा है।