मुरैना नगर: कलेक्टर-एसपी के सख्त निर्देशों के बाद बैरियर फ्लाईओवर के नीचे यातायात पुलिस का अभियान,हटे बस-ट्रक,यातायात सुचारु,चेतावनी
मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ और एसपी धर्मराज मीना के निर्देशों के बाद यातायात पुलिस ने आज शुक्रवार शाम बैरियर फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। थाना प्रभारी संतोष भदौरिया ने बस, ट्रक और अन्य भारी वाहन हटवाकर संचालकों को चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि दोबारा वाहन खड़े मिलने पर चालानी और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।