तिर्वा: ठठिया क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान
Tirwa, Kannauj | Oct 19, 2026 ठठिया (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंडी के पास टाइल्स लदे कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर आग का गोला बन गया और धू-धू कर जलने लगा। आग लगते ही चालक और हेल्पर ने कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई।