लुणी: लूणी कस्बे में जर्जर विधुत पोल गिरा बॉलकनी पर,हादसा टला।
Luni, Jodhpur | Mar 15, 2024 लूणी कस्बे में एक जर्जर विधुत पोल शुक्रवार को उखड़ कर घर की बॉलकानी पर जा गिरा। गनीमत रही की हादसे के दौरान घर पर कोई नहीं था।नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। पोल लंबे समय से क्षतिग्रस्त था,जिसकी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन प्रशासन ने जर्जर विधुत पोल पर कोई ध्यान नहीं दिया जो आज अचानक ही पास के घर की बॉलकानी पर जा गिरा।