सिकंदराराऊ: एंटी करप्शन टीम द्वारा 10 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के कचौरा चौकी पर तैनात दरोगा को जंगजीत सिंह को एंटी करप्शन टीम ने ₹10000/- की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया और दरोगा को जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है।