भवानीपुर: धुचायटोला में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक कलाधर मंडल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
भवानीपुर :- बलिया थाना क्षेत्र के धुचायटोला में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।