मेरठ: नौचंदी मेले के पटेल मंडप में अमन भाटी के कॉमेडी शो के दौरान हंगामा, बाउंसरों के भड़कने से मची भगदड़
Meerut, Meerut | Jun 5, 2026 मेरठ के नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में बृहस्पतिवार रात यूट्यूबर अमन भाटी के कॉमिडी शो के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम के दौरान कंकरखेड़ा निवासी पंकज साउंड ऑपरेट कर रहा था। उसकी पत्नी व दो बच्चे भी उसके पास बैठे थे। इसी दौरान किसी ने साउंड सिस्टम की लीड निकाल दी।