खुरई: स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच में मृतक केरला निवासी फिरोज खान निकला
Khurai, Sagar | Apr 25, 2026 शनिवार सुबह स्टेशन के पास एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया,शाम 6 बजे शहरी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने जाँच की तो मृतक केरला के चिदंबा क्षेत्र निवासी फिरोज खान निकला जो अपने साथियों के साथ एक कम्पनी में काम करता था, मृतक पेशे से वाहन चालक था मानसिक संतुलन बिगड़ने पर उसे ट्रेन से वापिस भेज दिया बीना में उतर गया जिसके बाद खुरई आया।